अलविदा जुमे के मद्देनजर खेतासराय कस्बे, मानी कला और आसपास के गांवों की मस्जिदों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन ने नमाज से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं से अपील की थी कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सड़क पर नमाज न पढ़ी जाए, ताकि आवागमन बाधित न हो। शांति समिति की बैठक में यह निर्देश दिया गया था