मोदीनगर: दिल्ली मेरठ मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल हुई, घायल महिला को अस्पताल में कराया भर्ती।
आदर्श कॉलोनी में महिला अनीशा परिवार के साथ रहती है। वह किसी काम से न्यू डिफेंस कॉलोनी गई थी। वापस पैदल आने के दौरान दिल्ली मेरठ मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस मामले की जांच में जुटी।