मोदीनगर: पीएम की रैली को लेकर पुलिस ने विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी को भिक्कनपुर गांव में नजर बंद किया।
विकास संघर्ष समिति के सचिव सालिक भैया ने बताया कि भिक्कनपुर गांव के पास कूड़ा डाला जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे। विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन रोक दिया था। शनिवार को पुलिस ने उन्हें उनके घर पर नजर बंद किया है। जिससे वह प्रधानमंत्री से ना मिले। गाजियाबाद में प्रधानमंत्री रैली में शामिल होने आए थे।