शनिवार को रात 8 बजे से शाहपुर में आयोजित मनसुखदास बाबा मेले के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से कबड्डी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पहुंचे। कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम, रणनीति और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे प्रतियोगिता देर रात तक रोमांचक बनी रही।