जिले की डायल 112 पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल दो महिला एवं चार पुरुष को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 को सूचना दिया गया। जिसके बाद 7 मिनट के अंदर डायल 112 टीम के द्वारा पहुंचकर सड़क दुर्घटना में लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी गुरुवार को 2:13 पर दी गई।