महिदपुर: महिदपुर रोड स्थित श्री सुविधि नाथ जैन मंदिर में नवकार महामंत्र के स्मरण से व्यक्ति भवसागर से तिर जाता है
महिदपुर रोड स्थानीय श्री सुविधि नाथ जैन मंदिर परिसर स्थित राजेंद्र सूरी ज्ञान मंदिर में विराजित परम पूज्य साध्वी श्री सुपार्श्व निधि जी महाराज साहब ने गुरुवार को धर्म सभा मेंजिनवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि नवकार महामंत्र के स्मरण मात्र से व्यक्ति इस संसार रूपी सागर से तिर जाता है नवकार में इतनी शक्ति है कि वह हमें बहु सागर से पर लगा देता है