शामगढ़ में गत रात्रि को मेल खेड़ा जमुनिया के बीच रहागीर को बाइक सवार ने टक्कर मारने की जानकारी सामने आई। टक्कर होने के कारण दो लोग इस घटना में गंभीर घायल हो गए ।दोनों गंभीर घायलों को तुरंत शामगढ़ के अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया ,दोनों गंभीर घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को मंदसौर इलाज हेतु रेफर किया ।