एन.एच. शिवमंदिर में महाशिवरात्रि पूजा समिति की बैठक संपन्न, शिव बारात निकालने पर बनी सहमति। आगामी महाशिवरात्रि को लेकर एन.एच. शिवमंदिर के प्रांगण में पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। पर्व को धूमधाम से मनाने तथा शिव बारात निकालने पर चर्चा किया गया।