अररिया: जिले के 36 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, काफी संख्या में पहुंची महिलाएं
Araria, Araria | Apr 28, 2025 महिला संवाद कार्यक्रम का सिलसिला जिले भर में लगातार जारी है। पूरे जिले में 18 संवाद रथ 36 जगहों पर पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बना रहा है। महिला संवाद में शिरकत करने वाली महिलाओं की तादाद दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है और कार्यक्रम में शिरकत कर महिलाएं खुश दिखाई देती हैं।