घने वनों और समृद्ध वन्य जीवन के लिए पहचाने जाने वाले बालाघाट नगर क्षेत्र में आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या अब वन्य प्राणियों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। जानकारी के अनुसार बीते एक वर्ष में नगर क्षेत्र और उसके आसपास आवारा श्वानों द्वारा करीब 25 से 30 चीतलों का शिकार आवारा स्वानों के द्वारा किया जा चुका है जिससे वन्य जीव संरक्षण को लेकर चिंता गहरा रही है।