ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: स्कॉर्पियो की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत
ग्वालियर में गुरुवार देर रात करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां थाटीपुर थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं।