केिशनपुर: सुपौल सांसद ने किशनपुर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में दौरा करने के दौरान मलाढ में लोगों से किया संपर्क
जहां क्षेत्र भ्रमण के दौरान मलाढ मेहासिमर पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन निदान करने का आश्वासन दिया। मलाढ पंचायत के महादलित टोला में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में किए गए कामों की जानकारी लोगों से साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र में अधिकतर काम को कर ही लिया गया है। बाकी बचे कामों को भी आगामी सत्र में कर लिया जाएगा।