अनूपपुर: 8 साल में भी फ्लाईओवर अधूरा, लागत ₹12 करोड़ से ₹20 करोड़ हुई, 2 किमी घूमकर जाना पड़ रहा बाजार
अनूपपुर जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज (आरओबी-61) का कार्य आठ साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। 12 करोड़ रुपये से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब करीब 20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। गार्डर डालने के दो माह बाद भी रिटेनिंग वॉल और मिट्टी भराव का काम अधूरा है। कलेक्टर हर्षल पंचोली के 15 दिन में काम पूरा करने के निर्देश के बावजूद निर्माण धीमा है,