सासाराम: उत्पाद विभाग की पुलिस ने सासाराम के सागर मोहल्ले से अवैध शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Sasaram, Rohtas | May 10, 2024 उत्पाद विभाग के पुलिस ने सासाराम के सागर मोहल्ले से अवैध शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज का नाम अजय कुमार बताया जा रहा है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज से उत्पाद विभाग के पुलिस के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। पुछताछ के बाद शराब धंधेबाज को जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।