लक्ष्मी नगर दिल्ली निवासी रवि अपनी बहन अंकिता सहित पांच लोगों के साथ कार में सवार होकर बागपत की ओर आ रहे थे। जब वह सोमवार के तड़के करीब साढे पांच बजे मवीकलां गांव स्थित हाइवे पर पहुंचे तो अचानक एक वाहन सामने से आ गया। वाहन को बचाते हुए उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांचों घायल हो गए। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया