धुरकी: धुरकी युवा सहयोग समिति, मिरचैया ने घर-घर जाकर कंबल बांटे
Dhurki, Garhwa | Dec 26, 2025 धुरकी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिरचैया गांव में शुक्रवार 11बजे युवा सहयोग समिति संस्थाओं के द्वारा एक सराहनीय मानवीय पहल की गई। कड़ाके की ठंडी को देखते हुए संस्थाओं के युवाओं ने गरीब, असहाय और जरूरतमंद महिला-पुरुषों को चिन्हित कर घर-घर जाकर कंबल वितरण किया। इस दौरान केवल बस्तियों तक ही सीमित न रहते हुए, युवाओं ने पाकडंडी के रास्तों पर चलकर और जंगल क्षेत्र में