महागामा: महुआरा में श्रीराम-हनुमान मिलन का भक्तिमय प्रसंग, देवी अनिता रक्षा जी ने सुनाई रसपूर्ण कथा
Mahagama, Godda | Nov 12, 2025 महागामा प्रखंड के महुआरा गांव में चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन बुधवार को श्रीराम–हनुमान मिलन का पवित्र प्रसंग बड़े ही भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। वृंदावन धाम से पधारी प्रसिद्ध कथावाचिका देवी अनिता रक्षा जी ने अपने मधुर वाणी में यह प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के प्रथम मिलन का वर्णन