सिराथू: कड़ा धाम थाने में थाना दिवस पर थानाध्यक्ष और नायब तहसीलदार ने लोगों की समस्याएं सुनीं, 6 मामले निस्तारित किए
सोमवार को थाना समाधान दिवस के मौके पर कड़ा धाम थाने में इलाके भर के शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे थे। थाने में मौजूद थाना अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडे और सिराथू नायब तहसीलदार विनय कुमार के साथ इंस्पेक्टर कमलेश पांडे मौजूद रहे हैं। उनसे संबंधित लोगों को बुलाकर मामलों का निस्तारण कर दिया गया है।कुल 6 मामले आए थे सभी निस्तारित किए गए हैं।