बागपत: राष्ट्र वंदना चौक बागपत पर लगे ट्रैफिक सिग्नल में अचानक लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल
बागपत शहर निवासी अमन ने बुधवार की सुबह करीब साढे दस बजे जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्र वंदना चौक बागपत पर लगे ट्रैफिक सिग्नल से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।