प्रयागराज के संगम स्थित बंधवा हनुमान मंदिर में शनिवार की देर रात करीब 10:00 बजे के आसपास मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने हंगामा शुरू कर दिया। मंदिर का मुख्य द्वार समय से पहले मंदिर प्रशासन की ओर से बंद कर दिया गया था दर्शन करने पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश न मिलने पर वह हंगामा करने लगे।मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामला शांत कराया गया।