लाडपुरा: कोटा में आवारा सांडों का आतंक बरकरार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Ladpura, Kota | Feb 2, 2026 पिछली सरकार द्वारा कोटा शहर को सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं से मुक्त करने के उद्देश्य से देवनारायण पशुपालन योजना के तहत करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन हालात आज भी जस के तस बने हुए हैं। शहर की सड़कों पर आवारा सांड खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे आमजन की जान खतरे में पड़ रही है। रोजाना दर्जनों लोग इन पशुओं के हमलों में घायल हो रहे हैं। इसी बी