मथुरा: हाईवे पुलिस की ईनामी बदमाश के साथ हुई मुठभेड़, टांग में लगी गोली, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
इनामी बदमाश की हाईवे पुलिस की गोवर्धन रोड पर बुधवार की रात्रि मुठभेड़ हो गई बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी पुलिस ने गोली चलाई तो बदमाश के टांग में लगी और वह घायल हो गया आरोपी ने अपना नाम योगेंद्र उर्फ नीलू पहलवान पुत्र विजयपाल निवासी गांव जावा हरियाणा बताया जो की विभिन्न धाराओ में अभियोग पंजीकृत होकर फरार चल रहा था घायल को अस्पताल में भर्ती कराया