धौलपुर: गणतंत्र दिवस को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, शहर में सुरक्षा के किये गए पुख्ता इंतजाम
गणतंत्र दिवस को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट हो गई है। मुख्य समारोह स्थल आरएसी ग्राउंड धौलपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का व्यापक प्रबंधन किया गया है। और सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले सभी होटल, लॉज, धर्मशाला सहित अन्य धार्मिक स्थानों की जांच करने तथा वहां ठहरे लोगों की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए गये हैं।