एक बाइक को ओवरटेक करते समय स्कॉर्पियो व वैगन आर कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसकी चपेट में 2 बाइक सवार भी आ गए। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार को सुन मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा तत्काल सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।