डेहरी: PM मोदी के दौरे को लेकर सुभाष नगर में महिलाओं ने की बैठक, बोली धन्य हुई काराकाट की धरती ,हमारे राम आ रहें हैं
Dehri, Rohtas | May 25, 2024 डेहरी के सुअरा हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का आगमन होने जा रहा है। ऐसे में सुभाष नगर स्थित पार्टी की महिलाओं के द्वारा अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। महिलाएं उनके स्वागत में वंदन गीत गा रही है तथा गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री के काराकाट आगमन पर हर्ष व्यक्त कर रही हैं। वहीं पीएम की सभा को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कारण बंदोबस्त भी किए गए हैं।