हिलसा: परवलपुर गांव में भाई ने मारपीट कर भाई को घर से निकाला, अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है इलाज
Hilsa, Nalanda | Jul 9, 2024 परवलपुर गांव में एक भाई ने अपने ही भाई को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के परवलपुर गांव निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन के पुत्र मोहम्मद रुस्तम के रूप में किया गया। इलाज के दौरान मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि मोहम्मद शकील उसका भाई है जिसने मारपीट कर घर से निकाल दिया है।