मुरादाबाद: जिला अस्पताल में भगतपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ व्यक्ति हुई इलाज के दौरान मौत
जिला अस्पताल में भगतपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले ससुराल से लौट रहे जुल्फिकार को तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था। जहा इलाज के दौरान जिला अस्पताल में जुल्फिकार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी में बताया गया कि जुल्फिकार दिल्ली में बर्तन पॉलिश का काम करता था। चार दिन पहले ही वापस आया था।