लोहरदगा: गुदरी बाजार ठाकुरबाड़ी मंदिर में नेत्रदान अनुष्ठान संपन्न, शुक्रवार को निकलेगी भव्य रथ यात्रा
लोहरदगा शहर के गुदरी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर समेत अन्य ठाकुरबाड़ी मंदिरों में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे परंपरागत आस्था और विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों का नेत्रदान अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर दिनभर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।