मल्हारगढ़: काचरिया चन्द्रावत के शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को समाजसेवियों ने गर्म वस्त्र दिए
गांव काचरिया चन्द्रावत मे स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय मे गुरुवार को सुबह 11 बजे समाजसेवी संस्थाओ ने 5 वीं से 8 वीं तक के करीब 90 छात्र छात्राओं को ऊनी व गर्म स्वेटर और जरकिन प्रदान की।लायंस क्लब पिपलियामंडी शक्ति की पदाधिकारी नीलिमा अग्रवाल, दीपिका पटवा ने बताया की जरूरतमंदो के हितार्थ कार्यक्रम आयोजित करते है.