नौतनवा: इंडो नेपाल सड़क परियोजना के तहत निर्माणाधीन सड़क व पुल का एसडीएम नौतनवा दिनेश मिश्रा द्वारा किया गया निरीक्षण
इंडो-नेपाल सड़क परियोजना के तहत निर्माणाधीन सड़क व पुल का एसडीएम दिनेश मिश्र द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुस्त कार्य को देखते हुए एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदारों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि पीडब्ल्यूडी खंड दो के द्वारा बनवाई जा रही करीब 84 किलोमीटर की यह सड़क मार्च तक पूरा होना है ।