सुसनेर: खनोटा में किसान के खेत में आग लगने से 20 क्विंटल गेहूं की फसल जलकर राख, ग्रामीणों ने पाया काबू
रविवार दोपहर 3 बजे ग्राम खनोटा के किसान रामलाल मीणा अपने खेत में गेहूं की फसल कटाई के बाद उसे एकत्रित कर रहे थे, तभी अचानक अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 20 क्विंटल गेहूं जलकर खाक हो गया। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-टैंकर और उपलब्ध संसाधनों से बुझाया। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।