बेमेतरा: ग्राम धनगांव में परंपरागत तरीके से गोवर्धन पूजा की गई, गौ माता को खिलाए गए पकवान
शनिवार को सुबह 10:00 बजे बेमेतरा जिला के ग्राम धनगांव में गोवर्धन पूजा का त्यौहार परंपरागत तरीके से मनाया गया है। जहां ग्रामीणों के द्वारा गोबर से गोवर्धन बनाया गया एवं विधि विधान से परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की गई है। वहीं गौ माता को खिचड़ी इत्यादि पकवान खिलाए गए हैं।