झुंझुनू: झुंझुनूं में शीतलहर व घने कोहरे की चपेट, उत्तरी हवाओं से लुढ़का पारा, बढ़ेगा सर्दी का सितम
शेखावाटी अंचल कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से झुंझुनूं सहित कई जिलों में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और रात का पारा सिंगल डिजिट में बना हुआ है। मंगलवार सुबह से शीतलहर के साथ झुंझुनूं सहित कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।