गुरुवार शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार खातेगांव क्षेत्र में हार्वेस्टर से निकली चिंगारियों के कारण गेहूं के खेतों में आगजनी की घटना हो गई जिससे किसानों की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। किसानों ने सरकार से आर्थिक सहायता राशि की मांग की है। ग्राम नवलगांव में किसान सचिन मीणा के खेत में हार्वेस्टर से गेहूं कटाई के दौरान अचानक आग लग गई जिससे किसान