झांसी में राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी B-वन कोच की 17 नंबर बर्थ पर सफर कर रही ब्राह्मण महिला को चिकन परोसने का मामला सामने आया है। महिला सोमवार को दिल्ली से मुंबई जा रही थी, तभी डिनर में शाकाहारी यानि वेजिटेरियन खाना का ऑर्डर किया था, लेकिन ट्रेन के कैटरिंग स्टाफ ने शाकाहारी भोजन की जगह चिकन परोस दिया। जब महिला ने खाना खाया तो उसे पता चला।