सोहागपुर: नगर में गैस की कमी से होटल संचालक परेशान, ईंटों का चूल्हा बना सहारा
नगर में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ होटल संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध न होने के कारण कई होटलों में पारंपरिक तरीके अपनाए जा रहे हैं। एक स्थानीय होटल में शनिवार की दोपहर 12 बजे लगभग मजबूरीवश ईंटों से चूल्हा बनाकर खाना पकाया जा रहा है।