कोटा: लोखंडी के पास दूल्हा और दुल्हन से सवार स्कॉर्पियो वाहन ट्रेलर में जा घुसी, दोनों को चोट आई, इलाज हेतु भेजा गया सिम्स
Kota, Bilaspur | Mar 12, 2026 रतनपुर बेलतरा नेवसा निवासी सत्येंद्र साहू की बारात दुर्ग गई थी। जहां से विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हा सत्येंद्र साहू अपनी दुल्हन के साथ स्कॉर्पियो वाहन से नेवसा लौट रहे थे कि लोखंडी के पास स्कॉर्पियो ट्रेलर के पीछे जा घुसी जिससे स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। दूल्हा और दुल्हन को चोट आई जिसे डायल 112 की टीम ने इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा