बेनीपुर: घुसकीपट्टी एवं कन्हौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती
घुसकीपट्टी एवं कन्हौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई। इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष पंकज रस्तोगी, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सत्यम ठाकुर, भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, महामंत्री सुबोध कमती, वरिष्ठ नेता राम पदारथ ठाकुर, राम सागर ठाकुर आदि ने जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।