प्रीत विहार: भारी बारिश से विकास मार्ग पर जल भराव, जल निकासी कराते दिखे चेयरमैन राम किशोर शर्मा
राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से दिल्ली का विकास मार्ग भी जल भराव से नहीं बच पाया. विकास मार्ग से जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली नगर निगम के शाहदरा साउथ जोन रामकिशोर शर्मा बारिश में भी सड़कों पर नजर आए और तब तक मैदान में डटे रहे जब तक की विकास मार्ग से जल भराव खत्म नहीं हुआ और यातायात समान नहीं हुआ.