रूपवास उपखंड के रुदावल थाना अंतर्गत गांव जोतरौली में घरों पर बिजली का तार टूटकर गिरने से करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए। घटना में झूलते हुए लोगों को रुदावल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो जनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल भरतपुर के लिए रेफर कर दिया गया घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई।