हुसैनगंज: फ़लदुधिया गांव के पास मैजिक वाहन और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक डॉक्टर घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फलदूधिया गांव के समीप सोमवार को 3 बजे मैजिक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक डॉक्टर घायल हो गया है। घायल की पहचान बंगाली डॉ के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।