भरथना: बकेवर थाना कस्बा के बाईपास कानपुर आगरा NH 19 पर बीती रात्रि में अचानक कार का हेंङ ब्रेक लगने से पलटी, दो लोग बाल बाल बचे
दिबियापुर औरैया से इटावा की ओर कार जा रही थी,अचानक कार का हेंङ ब्रेक लग जाने के चलते सड़क हादसे का शिकार हो गयी। इस दौरान कार सड़क मार्ग पर ही उल्टी होकर पलट गयी। उसमें सवार दो लोग बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना पर बकेवर हाईवे मोबाइल पुलिस की दोनों गाड़ियों पर तैनात फोर्स मौके पर पहुंचकर कार में फंसे दोनों लोगों को सकुशल बाहर निकाला, बकेवर NH19पर हादसा हुआ।