जनता दरबार में 53 फरियादियों की समस्याएँ सुनी, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश शुक्रवार को दोपहर क़रीब 3 जिला पदाधिकारी रोहतास की अध्यक्षता में डीआरडीए सभाकक्ष में आयोजित जनता दरबार में कुल 53 लोग अपनी समस्याओं के साथ उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और सभी अंचलाधिकारी मौजूद रहे।