देेेवरिया: खरका नरसिंह बाग में संदिग्ध हालात में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस कर रही है जांच
Deoria, Deoria | Jun 13, 2025 लार थाना क्षेत्र के खरका नरसिंह बाग में शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला। सूचना पर लार थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक की पहचान 65 वर्षीय विशेश्वर प्रसाद पुत्र राजमंगल प्रसाद, निवासी कुंडावल हरी, थाना लार के रूप मे में हुई।