कटिहार: शहीद चौक पर रेलवे पिट लाइन में साफ-सफाई का काम करने वाले कर्मियों ने किया प्रदर्शन, राजद नेता ने दिया समर्थन
सोमवार की दोपहर 2:30 बजे रेलवे पिट लाइन में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने राजद नेता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। राजद नेता आशु पांडे ने कहा पिछले 20 दिनों से कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर है। संवेदक की ओर से कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की जा रही है और ना ही रेलवे के पदाधिकारी संज्ञान ले रहे है।