नानपारा: मटेरा के प्रभारी निरीक्षक ने अतिक्रमण की स्थिति का लिया जायजा, दुकानदारों को लगाई फटकार
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मटेरा प्रभारी निरीक्षक मदनलाल के द्वारा मटेरा बाजार में अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया गया इस दौरान दुकानदारों को मुख्य मार्गों पर अपने सामानों को रखकर अतिक्रमण किया गया था जिस पर कड़ी फटकार लगाई है और कार्रवाई की चेतावनी दी है बताया गया है कि यदि कल तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा तो तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी