झालरापाटन: झालरापाटन में बलदाऊ जयंती पर निकली शोभायात्रा, सेन समाज ने बग्गी में सजाई भगवान की प्रतिमा और पुष्प वर्षा से किया स्वागत
झालरापाटन में गुरुवार को सेन समाज खवासियान पंचायत की ओर से बलदाऊ जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा दोपहर 3 बजे कुम्हार मोहल्ला स्थित बलदाव मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा नगर पालिका रोड से होते हुए चौघड़िया बाजार पहुंची। फिर सूर्य मंदिर और बरडी का चबूतरा होते हुए वापस बलदेव मंदिर पर समाप्त हुई। मार्ग में जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।