झालरापाटन: मेला मैदान में 26 वर्षीय व्यक्ति ने किया कीटनाशक का सेवन, आईसीयू में भर्ती
झालरापाटन के मेला मैदान में गुरुवार सुबह 10 बजे एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। जनक लाल को परिजन एसआरजी हॉस्पिटल झालावाड़ ले गए। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया।जनक लाल ने अपने घर की छत पर कीटनाशक का सेवन किया। उनकी बहन राधाबाई के अनुसार,जनक लाल की पत्नी और दोनों बच्चे पिछले डेढ़ साल से अपने मायके में रह रहे है।