मकर संक्रांति पर हर साल की तरह मेले का आयोजन किया गया, मकर संक्रांति पर भरका कुंड मेले में बुधवार को दोपहर दो बजे श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली, पिपरई से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गरेंठी जमा खेड़ी के पास भरका कुंड में हर साल की तरह इस बार भी मेला लगा है। सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद रही , वहीं पंचायत ने व्यवस्थाएं संभाली हैं।