*होली का खुशी मातम में बदला, औरु में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत,* हंटरगंज(चतरा): जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के औरु देवी स्थान के समीप हंटरगंज- लेंजवा मुख्य पथ पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान औरु निवासी जनार्दन प्रसाद कुशवाहा उर्फ श्यामदेव के 30 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में हुई।